पृथ्वी के लिए खतरा - 'एयर-कंडीशनर' हुआ खराब (टेस्ट)


अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि आर्कटिक सागर पर जमी बर्फ पिघलकर इस साल पिछले 30 वर्षो के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. आर्कटिक दुनिया का तापमान नियंत्रण में रखने के लिए काफी महत्वपूर्ण है इसलिए वैज्ञानिकों में इसे लेकर चिंता है.

शोध में शामिल वैज्ञानिकों का कहना है कि ये मूलभूत बदलावों का एक अंग है.

आम तौर पर यहां की समुद्री बर्फ का पिघलना सितंबर तक जारी रहता है, इसलिए बर्फ के स्तर का और गिरना संभव है. (BBC से)

सर्दियों में आर्कटिक सागर बर्फ से ढक जाती है और तापमान पढ़ने के साथ पिघलते जाती है, लेकिन पिछले तीन दशकों में सैटेलाइट ने प्रति दशक गर्मियों के समयकाल में 13 फीसदी की कमी दर्ज की है.

बाघ क्यों करते हैं 'नाइट शिफ्ट' (टेस्ट)


आमतौर पर बाघ दिन और रात का फ़र्क किए बैगर जंगलों में घूमते रहते हैं, मिलन करते हैं और शिकार करते हैं. साथ ही अपने इलाक़े की निगरानी भी करते हैं.

लेकिन नेपाल के चितवन नेशनल पार्क में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि इंसानों से बचने के लिए बाघ अपने क्रियाकलापों को रात तक ही सीमित रख रहे हैं.

अतंरराष्ट्रीय टीम का ये अध्ययन विज्ञान की एक पत्रिका ‘प्रोसिडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस जरनल’ में प्रकाशित हुआ है. (BBC से)

ऑर्गैनिक भोजन सेहत की गांरटी नहीं (टेस्ट)

(BBC से)

ऑर्गैनिक या जैविक खाद्य पदार्थ खाने से सेहत पर असर नहीं पड़ता है. लेकिन इससे आपके भोजन में कीटनाशकों की मात्रा ज़रूर कम हो जाती है.

अमरीका के स्टैनफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ता, ऑर्गैनिक और नॉन-ऑर्गैनिक खाद्य पदार्थों के तत्वों और उनसे जुड़े स्वास्थ्य लाभों पर 200 से ज़्यादा अध्ययनों की जांच के बाद इस नतीजे पर पहुंचे.

शोधकर्ताओं ने पाया कि कुल मिलाकर, जैविक और अजैविक खाद्य पदार्थों की पौष्टिकता में कुछ ख़ास फ़र्क नहीं है, हालांकि ऑर्गैनिक खाद्य पदार्थों में कीटनाशक होने की संभावना 30 प्रतिशत तक कम थी. (BBC से)
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...